WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: 10वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तर पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर 10वीं या 12वीं पास योग्य महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे पदों पर भर्ती हो रही है।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification PDF

आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जानी है, और चूंकि प्रत्येक जिले का विज्ञापन स्वतंत्र रूप से प्रकाशित होता है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी जिला-के अनुसार अलग रहती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच अवश्य करें और समय रहते आवेदन फॉर्म को भर देवें।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
पद का नामआंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / साथिन
पदों की संख्या2000+ (जिला-वार अलग-अलग, कुल मिलाकर हजारों में)
नौकरी का स्थानगृह जिला / ग्राम पंचायत स्तर (राजस्थान)
योग्यता10वीं या 12वीं पास (महिला अभ्यर्थी)
अभ्यर्थी की पात्रताराजस्थान राज्य की महिला निवासी
आवेदन मोडऑफलाइन (फॉर्म संबंधित जिले के ICDS कार्यालय या वेबसाइट से प्राप्त करें)
नियुक्ति प्रक्रियामेरिट लिस्ट के आधार पर (नियम अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in (या संबंधित जिले की ICDS साइट/नोटिफिकेशन)

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियाँ

ऑफलाइन आवेदन फॉर्म शुरूशुरू हो चुके है
आवेदन की अंतिम तिथिजिले वार अलग-अलग है

Anganwadi Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी /एसटी की महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क आवेदन कर सकेगें। यानी किसी भी प्रकार की कोई आवेदन शुल्क नहीं देनी होगी।

Anganwadi Recruitment 2026 Eligibility Criteria

स्थानीय निवास की शर्त

  • महिला अभ्यर्थी उस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है, जिसके राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी हो।
  • विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगहों में से किसी एक को स्थानीय निवास माना जा सकता है।
  • विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन के पात्र हैं।

आरक्षण/विशेष प्रावधान

  • जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के कवरेज क्षेत्र में जनसंख्या का 50% से अधिक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अल्पसंख्यक वर्ग का है, वहाँ उसी वर्ग की महिला को प्राथमिकता से चयनित किया जाएगा।

अनिवार्य शर्त

  • आवेदक महिला के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग होना अनिवार्य है।

पद-वार योग्यता एवं आयु सीमा

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
आंगनबाड़ी साथिन10वीं पास21 से 40 वर्ष
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता12वीं पास18 से 35 वर्ष
आंगनबाड़ी सहायिका12वीं पास18 से 35 वर्ष

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड/ पहचान प्रमाण पत्र।
  • RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स।
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आपके पास है तो)।
  • अन्य कोई जरूरी दस्तावेज जिसका आप लाभ लेना चाहते हैं।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन पदों) की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से मेरिट-आधारित है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी मेरिट लिस्ट के माध्यम से पूरी की जाती है।

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 के लिए मासिक सैलरी

पद का नाममासिक मानदेय (लगभग)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता₹8,000 – ₹11,000
आंगनबाड़ी सहायिका₹4,500 – ₹6,000
आंगनबाड़ी साथिन / मिनी कार्यकर्ता₹6,000 – ₹10,000

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Notification PDF

District NameNotification PDFLast Date
BharatpurClick Here06 April 2026
BundiClick Here25 March 2026
SirohiClick Here02 April 2026
BanswaraClick Here27 March 2026
Salumber Click Here13 March 2026
Jaipur Click Here06 March 2026
Jaipur -2Click Here13 March 2026
DholpurClick Here06 March 2026
BaranClick Here21 Febuary 2026
DungarpurClick Here10 Febuary 2026

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

  • महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • “Notifications” या “ICDS” सेक्शन में अपने जिले का आंगनबाड़ी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन खोजें और डाउनलोड करें।
  • नोटिफिकेशन पढ़कर पात्रता, रिक्तियां, अंतिम तिथि और आवेदन पता अच्छे से चेक करें।
  • वेबसाइट से आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड करें या निकटतम CDPO/ICDS कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त करें।
  • फॉर्म में सभी जानकारी (नाम, पता, योग्यता, केंद्र/ग्राम आदि) सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करें (मार्कशीट, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण, आधार, RSCIT आदि)।
  • फॉर्म और दस्तावेजों को लिफाफे में बंद करके नोटिफिकेशन में दिए गए पते (CDPO/ICDS कार्यालय) पर अंतिम तिथि से पहले जमा करें (पोस्ट/व्यक्तिगत रूप से)।
  • जमा करने की रसीद अवश्य लें।

WCD Rajasthan gov.in Anganwadi Recruitment 2026

Anganwadi Bharti Application Form PDFClick Here
WCD Rajasthan gov.inClick Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment