Rajasthan CET 12th Level Form 2026 शुरू : जानिए कौन-कौनसी परीक्षाएं शामिल, परीक्षा डेट, आवेदन प्रक्रिया

Rajasthan CET 12th Level Form 2026

Rajasthan CET 12th Level Form 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर भाग ले सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सरकारी नौकरियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा है। 12th लेवल CET 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है, जो ग्रुप C पदों जैसे LDC, Rajasthan Police, Lab Assistant, Jamadar Grade-II, Forester, Hostel Superintendent, Female Supervisor आदि के लिए स्कोर वैलिड 3 साल तक है।

Rajasthan CET 12th Level Form 2026: Short Overview

बोर्ड नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
परीक्षा नाम कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)
परीक्षा लेवल 12वीं स्तर
वैलिडिटी3 वर्ष
परीक्षा टाइपकेवल पात्रता परीक्षा
पासिंग मार्क्स 40%
एग्जाम डेट 23, 24 & 25 October 2026
ऑफिसियल वेबसाइट RSMSSB

CET 12th Level Exam 2026 शामिल भर्तियों के नाम

CET 12वीं स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर आवेदक ग्रुप C और ग्रुप डी लेवल की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन फॉर्म भर सकेगा, सीईटी 12वीं लेवल/स्तर में शामिल भर्तियां इस प्रकार है:

क्रम संख्यासेवा का नामपद का नाम
1राजस्थान वन अधीनस्थ सेवावनपाल
2राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवाछात्रावास अधीक्षक
3राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा)जमादार ग्रेड-II
4राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवाकांस्टेबल
5राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
6राजस्थान सचिवालय लिपिकीय सेवालिपिक ग्रेड-II
7राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
8राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकीय सेवाकनिष्ठ सहायक
9राजस्थान पंचायती राज सेवाकनिष्ठ सहायक
10राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा)कनिष्ठ सहायक
11राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवाकनिष्ठ सहायक
12माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियमलिपिक ग्रेड-II
13राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियमकनिष्ठ सहायक
14जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवाकनिष्ठ सहायक

Eligiblity Criteria: CET 12th Level 2026

शैक्षणिक योग्यता :

  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके अलावा देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने के ज्ञान होना चाहिए और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा: (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु सीमा : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष
  • इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु में छुट दी गई है

Rajasthan CET 12th Level Selection Process

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर 2026 की परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को इस न्यूनतम अंक सीमा में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। परीक्षा 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस पात्रता परीक्षा की वैधता 3 वर्ष तक रहेगी, जिसके दौरान उम्मीदवार राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।

राजस्थान सीईटी 12वीं स्तर 2026: परीक्षा पैटर्न

विषय विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी12024002:30 घंटे
विवरणजानकारी
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR शीट आधारित)
कुल प्रश्न120
कुल अंक240
प्रति प्रश्न अंक2 अंक
नेगेटिव मार्किंग1/3 अंक (गलत उत्तर पर)
कुल समय2 घंटे 30 मिनट

Also Read : Rajasthan CET 12th Level Topic wise Syllabus PDF

Exam Preparation Tips

  1. राजस्थान GK को प्राथमिकता दें – लक्ष्य की गाइड, या फिर रोहित सर की ब्रह्मास्त्र पढ़ें।
  2. डेली करंट अफेयर्स पढ़ें – पिछले 6-12 महीने के राजस्थान और राष्ट्रीय मुद्दे।
  3. रिजनिंग और मैथ्स के लिए 10वीं-12वीं स्तर की बेसिक किताबें + प्रैक्टिस सेट।
  4. पिछले वर्ष के पेपर जरूर सॉल्व करें।
  5. मॉक टेस्ट दें – समय प्रबंधन और नेगेटिव मार्किंग से बचने के लिए।
  6. नोट्स बनाएं – खासकर राजस्थान के त्योहार, नदियां, जिलें, योजनाएं।
  7. रोज 6-8 घंटे पढ़ाई के साथ रिवीजन का समय जरूर रखें।
  8. स्वास्थ्य का ध्यान रखें – व्यायाम और अच्छी नींद लें।

Required Documents

आवेदन के समय स्कैन करके अपलोड करने के लिए:

  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो (हाल की)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • 12वीं मार्कशीट/प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (नोटिफिकेशन के अनुसार)

SSO पोर्टल पर One Time Registration (OTR) करते समय Aadhaar/Jan Aadhaar जरूरी होता है।

How to Apply CET 12th Level Form 2026

Rajasthan CET 12वीं लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं—

  • सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO (Single Sign-On) पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में Recruitment Portal विकल्प पर जाएं और “Common Eligibility Test (CET) 12th Level 2026–27” के सामने दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें और फॉर्म का Preview जरूर चेक करें।
  • सभी विवरण सही होने पर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CET 12th Level 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC के आवेदक हेतु : Rs 600/-
  • नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के OBC/MBC/EWS के आवेदक हेतु : Rs 400/-
  • समस्त विशेष योग्यजन एवं राज्य के SC /ST के आवेदन हेतु : Rs 400/-
  • भुगतान का तरीका: केवल ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड)। फीस जमा करने के बाद रसीद का प्रिंटआउट जरूर रखें।

CET 12th Level form 2026 Last Date

ऑनलाइन आवेदन शुरू24 June 2026
आवेदन की लास्ट डेट23 July 2026
एग्जाम डेट 23, 24 & 25 October 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से कुछ दिन पहले

CET 12th Level Apply Online 2026 Link

CET 12th Level 2026 Notification PDFClick Here
CET 12th Level Online Form 2026Click Here
Rajasthan CET 12th Level Syllabus PDFSyllabus PDF
Join Fast Update On Whatsapp GroupClick Here
Join Fast Update On Telegram GroupClick Here
Other Govt Jobs UpdateVacancyNotice.com

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. CET 12वीं स्तर का स्कोर कितने साल तक वैलिड रहेगा? A. 3 साल तक वैलिड रहेगा।

Q2. क्या एक बार CET पास करने के बाद कई पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं? A. हां, वैलिडिटी अवधि में जितनी भी संबंधित भर्तियां आएंगी, उनमें आवेदन कर सकते हैं।

Q3. नेगेटिव मार्किंग कितनी है? A. गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Q4. परीक्षा का मोड क्या है? A. ऑफलाइन OMR शीट आधारित।

Q5. 12वीं के अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं? A. हां, लेकिन नियुक्ति के समय पास प्रमाण पत्र जरूरी होगा।

Q6. फॉर्म में गलती हो गई तो सुधार सकते हैं? A. आवेदन की अंतिम तिथि से पहले कुछ जानकारियां एडिट की जा सकती हैं (आधिकारिक निर्देश देखें)।

Q7. CET पास करने के बाद सीधे नौकरी मिल जाएगी? A. नहीं, यह सिर्फ पात्रता परीक्षा है। पद-विशेष भर्ती में आगे के चरण पूरे करने होंगे।

Q8. आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है? A. rssb.rajasthan.gov.in या rsmssb.rajasthan.gov.in

Lucky Verma

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment