WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ration Dealer Bharti 2026: राशन डीलर बिना परीक्षा भर्ती, अपने गांव में ही नौकरी, आवेदन शुरू

Ration Dealer Bharti 2026: राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में उचित मूल्य दुकानों (Fair Price Shops) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह सुनहरा अवसर राजस्थान के सभी इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है, जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों/वार्डों में राशन वितरण का कार्य संभालना चाहते हैं।

चयन प्रक्रिया बिना लिखित परीक्षा के होगी, और आवेदन ऑफलाइन माध्यम से संबंधित जिला कलक्टर (रसद) कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको Ration Dealer Recruitment 2026 Rajasthan की पूरी जानकारी जैसे योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तार से प्रदान कर रहे हैं, ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।

Ration Dealer Bharti 2026 Rajasthan: Overview

भर्ती बोर्ड का नामखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान
पद का नाम राशन डीलर
कुल पदों की संख्याजिले के अनुसार अलग-अलग
बेसिक सैलरीसंभावित 15000 से 30,000 रू महिना
जॉब लोकेशनराजस्थान
अप्लाई मोडऑफलाइन
Official Websitefood.rajasthan.gov.in

राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क

राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यह सुविधा सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जिससे कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी आर्थिक बोझ के आवेदन कर सकता है।

  • सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 0 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 0 रुपये

राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी

राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए शैक्षिणिक योग्यता

  • आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • साथ ही, कंप्यूटर में RSCIT डिप्लोमा (Rajasthan State Certificate in Information Technology) या इसका समकक्ष मान्यता प्राप्त कोर्स (जैसे RKCL RSCIT, O Level, CCC, COPA, या अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रमाणपत्र) होना जरूरी है।
  • यदि किसी विशेष क्षेत्र (ग्राम पंचायत/वार्ड) में स्नातक योग्यता वाले पर्याप्त आवेदक उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसी स्थिति में विभाग 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी विचार में ले सकता है (यह प्राथमिकता के आधार पर और जिला-स्तरीय आवश्यकता अनुसार लागू होता है)।

निवास संबंधी शर्तें (Residency Requirements):

  • शहरी क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान (Fair Price Shop) के लिए आवेदक उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए, जहां दुकान संचालित होकर राशन वितरण किया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र में आवेदक उसी ग्राम पंचायत के किसी भी ग्राम या वार्ड का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।

Ration Dealer Vacancy 2026 के लिए चयन प्रक्रिया

बिना लिखित परीक्षा के होती है। मेरिट आधारित चयन (शैक्षणिक अंकों के आधार पर)। मुख्य चरण:

  1. ऑफलाइन आवेदन जमा।
  2. दस्तावेजों की जांच।
  3. मेरिट सूची तैयार (ग्रेजुएशन/12वीं/10वीं के अंकों पर, आरक्षण लागू)।
  4. मूल दस्तावेज सत्यापन।
  5. अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दुकान आवंटन।

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए के लिए ऑफलाइन आवेदन के लिए दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • सबसे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर “अधिसूचना/विज्ञप्ति” या “Orders/Circulars” सेक्शन में जाएँ।
  • अपने संबंधित जिले की नवीनतम विज्ञप्ति (उचित मूल्य दुकान आवंटन/रिक्त दुकानों के लिए) को पूरा ध्यान से पढ़ लें।
  • अपनी पात्रता (योग्यता, आयु, निवास, दस्तावेज आदि) की जाँच अच्छी तरह कर लें और सुनिश्चित करें।
  • आवेदन फॉर्म केवल जिला रसद कार्यालय (District Supply Office) से ही प्राप्त किया जा सकता है।
  • फॉर्म प्राप्त करने के लिए कार्यालय समय (सामान्यतः सुबह 9:30 से शाम 5:00 या 6:00 बजे तक) में जाएँ।
  • फॉर्म लेने के समय ₹100 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर (Indian Postal Order) जमा करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र में दी गई सभी घोषणाओं (जैसे आयु, निवास, कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होना आदि) के संबंध में ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र (Affidavit) तैयार करवाएँ और संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही, स्पष्ट और पूर्ण रूप से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, राशन कार्ड, मतदाता ID आदि की स्व-प्रमाणित प्रतियाँ) फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • पूरा भरा हुआ आवेदन फॉर्म सभी दस्तावेजों और शपथ पत्र सहित निर्धारित पते पर (जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में) जमा करवा दें।

Ration Dealer Application Last date 2026

  • ऑफलाइन आवेदन फॉर्म शुरू : शुरू हो चुके है
  • आवेदन की अंतिम तिथि: अलग -अलग जिले के अनुसार है

Ration Dealer Recruitment 2026 Notifcation PDF

DistrictNotification
खैरथल तिजाराClick Here
पालीClick Here
जयपुरClick Here
फलोदीClick Here
श्री गंगानगरClick Here
भरतपुरClick Here
झालावाड़Click Here
डीगClick Here
कोटपूतली बहरोडClick Here
जोधपुर प्रथमClick Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

हेलो, मेरा नाम Sunita है, और मैं ग्रेजुएट पास हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस वेबसाइट के माध्यम से, हम आपको सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और शिक्षा से संबंधित पूरी और सटीक जानकारी प्रदान करुगीं। धन्यवाद!

Leave a Comment