WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway ALP Vacancy 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर 10वीं पास भर्ती, आवेदन इस दिन से शुरू होगें

Railway ALP Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 11,127 पदों पर नई भर्ती का घोषणा हो चुकी है, अब रेलवे ALP भर्ती 2026 का शोर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, 10वीं के साथ आईटीआई की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी पात्र होगें, जिसके लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म 15 मई से 14 जून 2026 तक भरें जायेगें।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे ALP भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

Railway ALP Vacancy 2026: Overview

Recruitment OrganazationRailway Recruitment Board (RRB)
Name of PostAssistant Loco Pilot (ALP)
Number of vacancy11,127 Posts
Basic SalaryRs. 19,900 to 63,200/- per Month.
Job LocationApplied RRB Zone Wise
Who Can ApplyMale & Female
Apply ModeOnline
Official Websiterrbbbs.gov.in

RRB ALP Recruitment 2026 Eligibility Criteria

Age Limit : आयु सीमा (आयु गणना -01.07.2026)

रेलवे ALP भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखा गया है, जिसके लिए आयु सीमा की गणना से की जाएगी, इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार दी जाएगी।

आयु में छूट

  • OBC केटेगरी के लिए आयु : 3 वर्ष
  • SC/ST केटेगरी के लिए आयु : 5 वर्ष

Education Qualification : शैक्षिणिक योग्यता

  • आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा के साथ सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा रखने वाले RRB ALP भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
  • योग्यता से सम्बंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।

Selection Process: चयन प्रक्रिया

रेलवे ALP भर्ती 2026 के लिए चयन होने के लिए अभ्यर्थी को निम्न स्टेज से गुजरना होगा, जो कि नीचे दिए गए है –

  • Online CBT-1
  • Online CBT -2
  • Computer Based Aptitude Test (CBAT)
  • Document Verification (DV)
  • Medical Examination

Basic Salary: मासिक बेसिक सैलरी

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान 19,900 रूपये से 63,200 तक दिए जायेगें, इसके अलावा अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी जायेगें।

Railway ALP 2026 CBT-1 परीक्षा सिलेबस & पैटर्न

(i) अवधि: 60 मिनट
(ii) प्रश्नों की संख्या: 75, अधिकतम अंक: 75 (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक)
(iii) निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
(iv) नॉर्मलाइज़ेशन: यदि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होती है, तो अंकों का नॉर्मलाइज़ेशन किया जाएगा।
(v) न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत (योग्यता हेतु):

  • UR एवं EWS – 40%
  • OBC (NCL) – 30%
  • SC – 30%
  • ST – 25%

प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे, जिनमें बहुविकल्पीय उत्तर (Multiple Choice) दिए जाएंगे। प्रश्न निम्नलिखित विषयों पर आधारित हो सकते हैं:

(A) गणित (Mathematics):

संख्या पद्धति (Number System), BODMAS, दशमलव (Decimals), भिन्न (Fractions), LCM, HCF, अनुपात एवं समानुपात (Ratio & Proportion), प्रतिशत (Percentages), क्षेत्रमिति (Mensuration), समय एवं कार्य (Time & Work), समय एवं दूरी (Time & Distance), साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज (Simple & Compound Interest), लाभ एवं हानि (Profit & Loss), बीजगणित (Algebra), ज्यामिति (Geometry), त्रिकोणमिति (Trigonometry), प्रारंभिक सांख्यिकी (Elementary Statistics), वर्गमूल (Square Root), आयु संबंधी प्रश्न (Age Calculations), कैलेंडर एवं घड़ी (Calendar & Clock), पाइप एवं टंकी (Pipes & Cistern) आदि।

(B) मानसिक योग्यता (Mental Ability):

सादृश्य (Analogies), वर्णमाला एवं संख्या श्रृंखला (Alphabetical & Number Series), कोडिंग-डिकोडिंग (Coding & Decoding), गणितीय क्रियाएँ (Mathematical Operations), संबंध (Relationships), सिलॉजिज़्म (Syllogism), जम्बलिंग (Jumbling), वेन आरेख (Venn Diagram), डेटा व्याख्या एवं पर्याप्तता (Data Interpretation & Sufficiency), निष्कर्ष एवं निर्णय क्षमता (Conclusions & Decision Making), समानताएँ एवं भिन्नताएँ (Similarities & Differences), विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning), वर्गीकरण (Classification), दिशा ज्ञान (Directions), कथन–तर्क एवं मान्यताएँ (Statement–Arguments & Assumptions) आदि।

(C) सामान्य विज्ञान (General Science):

इस भाग में भौतिकी (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीवन विज्ञान (Life Sciences) से 10वीं स्तर के प्रश्न शामिल होंगे।

(D) सामान्य जागरूकता (General Awareness):

समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology), खेल (Sports), संस्कृति (Culture), प्रमुख व्यक्तित्व (Personalities), अर्थव्यवस्था (Economics), राजनीति (Politics) तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय।

How to Apply Railway ALP Recruitment 2026

Railway RRB ALP Bharti 2026 के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • आधिकारिक वेबसाइट/नीचे दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
  • आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • उसके बाद आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें, उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Application Fee: आवेदन शुल्क

रेलवे ALP भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी और फॉर्म स्वतः अस्वीकार किया जा सकता है।

  • सामान्य / ओबीसी वर्ग: ₹500/-
  • एससी / एसटी वर्ग: ₹250/-
  • भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

Apply Online Date: आवेदन तिथियाँ

रेलवे ALP भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, जिसके लिए समय सारणी नीचे दी गई है, आवेदक समय पर ही आवेदन करें –

EventsDates
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 जून 2026
परीक्षा डेटजल्द जारी होगी

Important Links

RRB ALP New Recruitment 2026 Short NoticeClick Here
RRB ALP Notification 2026 PDF (Soon) Click Here
RRB ALP 2026 Online Form (Soon)Click Here
RRB ALP Notification 2025 OLD PDFClick Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment