WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gorkha Recruiting Dept Recruitment 2026: कमांडेंट गोरखा में स्टोरकीपर, हेल्पर, क्लर्क के पदों पर बिना परीक्षा भर्ती, आवेदन शुरू

Gorkha Recruiting Dept Recruitment 2026: कमांडेंट गोरखा भर्ती डिपो, कुनराघाट, गोरखपुर के द्वारा असिस्टेंट मैनेजर, स्टोरकीपर, हेल्पर, सफाईवाला, बिलिंग क्लर्क, अकाउंटेंट क्लर्क आदि पदों पर संविदा पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 10वीं/12वीं पास अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगें। इस अवसर के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं। चयन 11 माह की संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) अवधि के लिए किया जाएगा। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे तथा किसी प्रकार का आवेदन शुल्क देय नहीं है।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए कमांडेंट गोरखा भर्ती नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

Gorkha Recruiting Dept Recruitment 2026: Overview

भर्ती संगठनकमांडेंट गोरख भर्ती डिपो गोरखपुर
भर्ती स्थानगोरखपुर
पदों के नामअसिस्टेंट मैनेजर, स्टोरकीपर, हेल्पर, सफाईवाला, बिलिंग क्लर्क, अकाउंटेंट क्लर्क
कुल पद**
नौकरी प्रकार11 माह अनुबंध
आवेदन मोडOffline
चयन प्रक्रियाइंटरव्यू के आधार पर (बिना परीक्षा)
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
अंतिम तिथि10 मार्च 2026

Gorkha Recruiting Dept Gorkhpur Recruitment 2026 Age Limit – आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 50 वर्ष
  • आयु की गणना अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Post Details, Salary & Qualification – पद विवरण, वेतन व योग्यता

पद का नामयोग्यताआयु सीमावेतन
असिस्टेंट मैनेजरग्रेजुएट + कंप्यूटर का ज्ञान, 5 वर्ष का अनुभव18 – 45 वर्ष13,547/-
स्टोरकीपरग्रेजुएट + कंप्यूटर का ज्ञान18 – 40 वर्ष12,350/-
हेल्पर/सफाईवाला10वीं पास + शारीरिक रूप से फिट18 – 25 वर्ष11,229/-
बिलिंग क्लर्क12वीं पास + कंप्यूटर ज्ञान18 – 35 वर्ष12,350/-
अकाउंटेंट क्लर्कबी.कॉम + कंप्यूटर ज्ञान व अनुभव18 – 50 वर्ष12,350/-

Selection Process – चयन प्रक्रिया

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview)
  • संबंधित कार्य अनुभव के आधार पर चयन

पूर्व सैनिक (ESM) एवं उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

How to Apply Gorkha Recruiting Dept Bharti 2026 – आवेदन कैसे करें

  1. निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें या कार्यालय से प्राप्त करें।
  2. आवेदन पत्र को साफ़ व स्पष्ट अक्षरों में भरें।
  3. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें।
  4. लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें:
    “APPLICATION FOR THE POST OF _______ CATEGORY _______”
  5. भरा हुआ आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या डाक (Post) के माध्यम से भेजें।
  6. आवेदन 10.03.2026 तक या उससे पहले निर्धारित पते पर पहुँच जाना चाहिए।

Address – आवेदन भेजने का पता

Commandant
Gorkha Recruiting Depot
Kunraghat, Gorakhpur Pin-273008.

Documents Required – आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड की प्रति
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • भूतपूर्व सैनिक आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

नोट: आवेदन के साथ मूल दस्तावेज (Original Documents) न भेजें।

Important Instructions – महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र के सभी कॉलम स्पष्ट अक्षरों में भरें।
  • किसी प्रकार की कटिंग या ओवरराइटिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।
  • नियुक्ति अनुबंध (Contract) आधार पर की जाएगी।
  • पूर्व सैनिक (ESM) एवं उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • भर्ती से संबंधित अंतिम निर्णय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार मान्य होगा।

Application Fee – आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सभी वर्ग₹0 (कोई शुल्क नहीं)

Important Dates – महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ: जारी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026

Important Links

Notification PDF DownloadClick Here
Application Form (Telegram Group)Click Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment