CTET Answer Key 2026 Live: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। फरवरी 2026 में आयोजित परीक्षा के बाद अब आंसर की जारी हो चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आधिकारिक तारीख 12 मार्च घोषित की है।
CTET प्रोविजनल आंसर की 12 मार्च 2026 को जारी कर दी गई है। साथ ही, बोर्ड ने संकेत दिया है कि आंसर की आने के बाद महज 10-15 दिनों में रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। लाखों अभ्यर्थी इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह उनके शिक्षक बनने के सपने की पहली सीढ़ी है।
CTET परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। पेपर 1 (प्राइमरी स्टेज) और पेपर 2 (एलीमेंट्री स्टेज) दोनों में उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ केंद्रों पर री-एग्जाम की जरूरत पड़ी, जिसके कारण आंसर की में थोड़ी देरी हुई है। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।
CTET Answer Key कब और कैसे चेक करें?
12 मार्च 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के साथ OMR रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध होगी, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान आसानी से कर पाएंगे। इससे संभावित स्कोर का सटीक अनुमान लगाना संभव हो जाएगा।
आंसर की चेक करने के आसान तरीका:
- CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CTET 2026 Provisional Answer Key‘ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- अपने सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करें और स्कोर कैलकुलेट करें।
CTET Feb 2026 आपत्ति दर्ज करने का मौका
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर 12 मार्च से लेकर 15 मार्च 2026 तक मिलेगा। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगे, तो निर्धारित समयसीमा में ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए एक निश्चित फीस (आमतौर पर 1000 रुपये प्रति प्रश्न) देनी होगी, जो गैर-वापसी योग्य है। CBSE की विशेषज्ञ टीम सभी आपत्तियों की जांच करेगी और उसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करती है।
CTET Feb 2026 Result कब तक आएगा?
CBSE के पिछले पैटर्न के अनुसार, आंसर की जारी होने के बाद 12-15 दिनों में रिजल्ट घोषित हो जाता है। ऐसे में मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक CTET 2026 का रिजल्ट ctet.nic.in पर उपलब्ध हो सकता है। रिजल्ट भी लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए चेक किया जा सकेगा। सफल उम्मीदवारों को CTET सर्टिफिकेट मिलेगा, जो शिक्षक भर्ती के लिए जरूरी है।
CTET क्वालिफाइंग मार्क्स और कटऑफ
CTET में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कुल अंकों का कम से कम 60% (यानी 150 में 90 अंक) लाना जरूरी है। SC/ST/OBC/PwD जैसे आरक्षित वर्गों को 5% की छूट मिलती है (यानी 55% या 82.5 अंक)। कटऑफ हर साल परीक्षा की कठिनाई और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, लेकिन क्वालिफाई करने पर सर्टिफिकेट मिलता है।
CTET सर्टिफिकेट की वैधता
एक बार CTET क्वालिफाई करने के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड होता है। कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। यह प्रमाणपत्र केंद्र सरकार (KVS, NVS आदि) और राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता प्रदान करता है। कई राज्यों में TET के साथ CTET को मान्यता दी जाती है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
- आंसर की जारी होते ही तुरंत चेक करें और स्कोर का अनुमान लगाएं।
- यदि कोई संदेह हो तो समय रहते आपत्ति दर्ज करें, देरी न करें।
- रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें।
- ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in को नियमित रूप से विजिट करें।
| CTET Feb 2026 Answer Key Check Online | Click Here |
| Fast Update On Join Telegram | Join Now |
| Fast Update On WhatsApp Group | Join Now |
| Official Website | Vacancynotice.com |