Rajasthan RTE Lottery Result 2026: राजस्थान के उन हजारों अभिभावकों के लिए राहत की खबर है जो अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए RTE (Right to Education) स्कीम के तहत आवेदन कर चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ने सत्र 2026-27 के लिए RTE लॉटरी का परिणाम आज 12 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। इस बार रिकॉर्ड 6.34 लाख से अधिक आवेदन आए थे, और कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से प्राथमिकता क्रम तय किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा सत्र 2026-27 के लिए Rajasthan RTE Lottery Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा के अधिकार के तहत राज्य के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25% सीटों पर गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। इस बार 6 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसकी ऑनलाइन लॉटरी आज निकाली जा चुकी है। अभिभावक अपनी आईडी या स्कूल लोकेशन के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।
Rajasthan RTE Lottery Result 2026: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग | प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर) |
| योजना | RTE के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश (सत्र 2026-27) |
| कानूनी आधार | निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 |
| आरक्षित सीटें | निजी स्कूलों में 25% सीटें |
| प्रवेश कक्षाएं | प्री-प्राइमरी 3+, 4+, 5+ और कक्षा 1 |
| आवेदन मोड | पूरी तरह ऑनलाइन |
| आवेदन की तारीखें | 20 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक (एक्सटेंडेड) |
| लॉटरी तिथि | 12 मार्च 2026 (शाम 4:00 बजे के आसपास शिक्षा संकुल में) |
| प्रथम चरण आवंटन | 17 मार्च 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rajpsp.nic.in |
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज अपलोड | 20 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक |
| ऑनलाइन लॉटरी (प्राथमिकता क्रम) | 12 मार्च 2026 |
| चॉइस फिलिंग / परिवर्तन | 12 से 16 मार्च 2026 तक |
| प्रथम चरण आवंटन | 17 मार्च 2026 |
| दस्तावेज सत्यापन (स्कूल द्वारा) | 17 से 25 मार्च 2026 तक |
| प्रथम चरण संबंधित शिकायतों का निपटारा | 17 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक |
| द्वितीय चरण आवंटन | 7 अप्रैल 2026 |
| द्वितीय चरण दस्तावेज सत्यापन | 7 से 13 अप्रैल 2026 तक |
नोट: यदि पहली लिस्ट में नाम नहीं आता, तो अगले चरणों में मौका मिल सकता है। समय पर स्कूल में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
Rajasthan RTE Lottery Result 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
अभिभावक आसानी से घर बैठे आरटीई लॉटरी लिस्ट 2026 27 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: rajpsp.nic.in
- होम पेज पर “केंद्रीकृत लाटरी परिणाम-विद्यालय वार” या “आरटीई लॉटरी रिजल्ट” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- दो विकल्प उपलब्ध होंगे:
- स्कूल लोकेशन के आधार पर: जिला, ब्लॉक, लोकेशन चुनें, कैप्चा भरें और सर्च करें।
- स्कूल नाम के आधार पर: स्कूल का नाम टाइप करें और सर्च करें।
- स्क्रीन पर लॉटरी रिजल्ट खुलेगा, जिसमें स्कूल का नाम, आवेदन आईडी, बच्चे का नाम, प्राथमिकता क्रम और अन्य डिटेल्स दिखेंगी।
- यदि चयन हुआ है, तो प्रिंटआउट लें और निर्धारित फॉर्मेट में 16 मार्च 2026 तक संबंधित स्कूल में रिपोर्ट करें। दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण (यदि लागू), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आदि साथ ले जाएं।
Rajasthan RTE Lottery Result 2026 Check Online
| Check RTE Lottery Result 2026 (Selection List) | Click Here |
| RTE School Wise Priority List PDF | Click Here |
| Check Result by Application ID (ID से देखें) | Click Here |
| Fast Update On Join Telegram | Join Now |
| Fast Update On WhatsApp Group | Join Now |
| Official Website | Vacancynotice.com |