Railway Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6565 पदों पर भर्ती फॉर्म शुरू, जानिए योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया

Railway Technician Recruitment 2026

Railway Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6242 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी और अच्छे वेतनमान की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए Railway Technician Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

Railway Technician Recruitment 2026: Overview

Recruitment OrganazationRailway Recruitment Boards (RRBs)
Name of PostTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
Advt No.CEN No. 02/2026
Number of vacancy6565 Posts
Basic Salary₹19,900/- से ₹63,200 प्रति माह वेतन (Level 2, 4)
Job LocationAll India (Railway Zone Wise)
Who Can ApplyMale & Female
Apply ModeOnline
Official Websiteindianrailways.gov.in

Vacancy Details (पदों का विवरण)

  • रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद : 323
  • रेलवे टेक्निशियन ग्रेड तृतीय पद : 6242

Railway Technician Vacancy 2026 Age Limit :

इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Age Relaxation

  • SC/ST: 5 years
  • OBC: 3 years

Railway Technician Vacancy 2026 Education Qualification

  • इस भर्ती के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषय में बी.एससी. की डिग्री अथवा संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  • जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों के लिए अभ्यर्थी को दसवीं कक्षा पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा।

Railway Technician Vacancy 2026 Basic Salary

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए रेलवे टेक्निशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान 29 ,200 रूपये व टेक्निशियन ग्रेड तृतीय पद के लिए वेतनमान 19,900 रूपये दिए जायेगें, इसके अलावा अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी जायेगें।

Railway Technician Vacancy 2026 Selection Process

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए चयन होने के लिए अभ्यर्थी को निम्न स्टेज से गुजरना होगा, जो कि नीचे दिए गए है –

  • CBT Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

RRB Technician Syllabus & Exam Pattern 2026

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 की सीबीटी परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। यदि परीक्षा कई पारियों में आयोजित की जाती है तो अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) किया जाएगा। न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक इस प्रकार हैं — सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40%, ओबीसी एवं एससी वर्ग के लिए 30% तथा एसटी वर्ग के लिए 25%। दिव्यांग उम्मीदवारों को 2% की छूट दी जा सकती है।

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए सीबीटी परीक्षा पैटर्न

इस पद की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे। विषयवार विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य जागरूकता — 10 प्रश्न, 10 अंक
  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति — 15 प्रश्न, 15 अंक
  • कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें — 20 प्रश्न, 20 अंक
  • गणित — 20 प्रश्न, 20 अंक
  • बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग — 35 प्रश्न, 35 अंक

कुल समय: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा)

टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए सीबीटी परीक्षा पैटर्न

इस पद की परीक्षा भी 100 प्रश्नों की 100 अंकों की होगी। विषयवार विवरण निम्नलिखित है:

  • गणित — 25 प्रश्न, 25 अंक
  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति — 25 प्रश्न, 25 अंक
  • सामान्य विज्ञान — 40 प्रश्न, 40 अंक
  • सामान्य जागरूकता — 10 प्रश्न, 10 अंक

कुल समय: 90 मिनट (दिव्यांग उम्मीदवारों को 30 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा)

How to Apply Railway Technician Online Form 2026

Railway Technician Vacancy 2026 के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • आधिकारिक वेबसाइट/नीचे दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
  • आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • उसके बाद आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें, उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Required Documents

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करते समय जरुरी दस्तावेज :

  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो (हाल की)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • 10वीं मार्कशीट/प्रमाण पत्र (ग्रेड 1 डिग्री/डिप्लोमा)
  • आईटीआई डिप्लोमा
  • आधार कार्ड
  • सेंट्रल जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
  • बैंक पासबुक

Railway Technician Bharti 2026 Application Fee

Railway Technician Vacancy 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी और फॉर्म स्वतः अस्वीकार किया जा सकता है।

CategoriesFee
General/OBC Category₹500/-
SC/ST Category₹250/-
Payment ModeOnline (Credit Card, Debit Card, UPI, Netbanking)

Apply Online Date

Railway Technician Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, जिसके लिए समय सारणी नीचे दी गई है, आवेदक समय पर ही आवेदन करें –

EventsDates
Online Apply Start Date30 June 2026
Online Apply Last Date29 July 2026
Exam DateNotify Later

Important Links

Notification PDFDownload
Online Apply LinkApply Now
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com

Lucky Verma

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment