Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026: 12वीं पास क्लर्क के 765 पदों पर भर्ती जल्दी करें आवेदन

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN) की ओर से राजस्थान की पांच बिजली कंपनियों में जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती के अंतर्गत RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JDVVN सहित सभी संबंधित निगमों में कुल 765 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 05 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर सभी योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुला है।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026: Overview

Recruitment OrganazationRajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Ltd. (RVUN)
Name of Postजूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC)
Number of vacancy765 Posts
Basic Salary₹20,800/- से ₹63,200 प्रति माह वेतन (Level-5)
Job LocationRajasthan
Who Can ApplyMale & Female
Apply ModeOnline
Official Websiteenergy.rajasthan.gov.in

Bijli Vibhag LDC Vacancy Details (पदों का विवरण)

नोटिफिकेशन के अनुसार अन्य पदों के साथ ही जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) के कुल 765 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, विभिन्न बिजली कंपनियों के लिए निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • JVVN जयपुर डिस्कॉम: 288 पद
  • AVVN अजमेर डिस्कॉम: 201 पद
  • JDVVN जोधपुर डिस्कॉम: 190 पद
  • RVUN उत्पादन निगम: 45 पद
  • RVPN प्रसारण निगम: 41 पद
  • कुल पद: 765

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 Age Limit

बिजली विभाग एलडीसी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखा गया है, जिसके लिए आयु गणना 1 जनवरी 2027 से की जाएगी, आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी।

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 Qualification

  • आवेदक किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं पास उतीर्ण होना आवश्यक है।
  • साथ ही आवेदकों के पास RS-CIT सर्टिफिकेट होना जरूरी है। या 12वीं कक्षा में कंप्यूटर विषय होना चाहिए।
  • यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) में शामिल नहीं है, इसलिए केवल 12वीं पास + RS-CIT धारक अभ्यर्थी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 Basic Salary

बिजली विभाग एलडीसी भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतनमान 20,800 रूपये से 63,200 तक दिए जायेगें, इसके अलावा अन्य भत्ते एवं सुविधाएं भी जायेगें।

Also Read : SSC GD Result 2026, मेरिट लिस्ट पीडीएफ, कटऑफ

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 Selection Process

बिजली विभाग एलडीसी भर्ती 2026 के लिए चयन होने के लिए अभ्यर्थी को निम्न स्टेज से गुजरना होगा, जो कि नीचे दिए गए है –

  • Written Exam
  • Typing Test
  • Document Verification
  • Medical Test
  • Final Result

Bijli Vibhag LDC Vacancy 2026 Exam Pattern & Syllabus

Phase-I: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam)
यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी और इसमें केवल बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। संपूर्ण चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी, जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • प्रारंभिक परीक्षा का उद्देश्य केवल योग्य उम्मीदवारों की छंटनी करना है, ताकि आगे की प्रक्रिया के लिए उपयुक्त उम्मीदवार चुने जा सकें।
  • इसमें हासिल किए गए अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा।
  • गौरतलब है कि इस परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते।
  • कुल रिक्त पदों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे, यानी इसमें कोई निगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी।

मुख्य परीक्षा (Mains Exam)

  • अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय मुख्य परीक्षा के अंकों को 40% भारांश (वेटेज) दिया जाता है।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस चरण में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक काटे जाएंगे, अतः उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए।

How to Apply Bijli Vibhag LDC Online Form 2026

Bijli Vibhag LDC Online Form 2026 के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • आधिकारिक वेबसाइट/नीचे दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
  • आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • उसके बाद आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें, उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Application Fee

Bijli Vibhag LDC Bharti 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी और फॉर्म स्वतः अस्वीकार किया जा सकता है।

CategoriesFee
General/OBC Category₹1000/- + GST
SC/ST/BC/MBC/EWS/ PWBD(PH)/ Saharias₹500/- + GST
Payment ModeOnline (Credit Card, Debit Card, UPI, Netbanking)

Bijli vibhag ldc vacancy 2026 form date

Bijli Vibhag LDC Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, जिसके लिए समय सारणी नीचे दी गई है, आवेदक समय पर ही आवेदन करें –

EventsDates
Online Apply Start Date05 August 2026
Online Apply Last Date25 August 2026
Exam DateNotify Later

Important Links

Bijli vibhag ldc Notification 2026Download
Bijli vibhag LDC Online Form 2026Apply Now
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official Websiteenergy.rajasthan.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: राजस्थान विद्युत विभाग में 2026 में भर्ती कब होगी?

उत्तर: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUN) ने भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगी।

प्रश्न 2: राजस्थान बिजली विभाग भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JDVVN सहित सभी पांचों बिजली कंपनियों में कुल मिलाकर 2005 रिक्तियां निकाली गई हैं।

प्रश्न 3: राजस्थान बिजली विभाग भर्ती 2026 में किन पदों पर आवेदन किया जा सकता है?

उत्तर: इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II (LDC) के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

प्रश्न 4: राजस्थान बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?

उत्तर: इच्छुक उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा; ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रश्न 5: क्या इस भर्ती में महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं?

उत्तर: जी हां, सभी पात्रता शर्तें पूरी करने वाली महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 6: चयन प्रक्रिया में कितने चरण होंगे?

उत्तर: चयन प्रक्रिया मुख्यतः दो चरणों में पूरी होगी—प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) और मुख्य परीक्षा (Mains Exam), जिसके आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

प्रश्न 7: क्या प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

उत्तर: नहीं, प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam) में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

प्रश्न 8: क्या मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगी?

उत्तर: हां, मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Lucky Verma

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment