WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली DSSSB में 911 पदों पर भर्ती, आयु, योग्यता, पोस्ट डिटेल, ऐसे करें आवेदन

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कुल 911 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) तथा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-II / ASO) जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगी।

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए डीएसएसएसबी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

DSSSB Recruitment 2026: Overview

Recruitment OrganazationDelhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB)
Name of PostLegal Assistant, AE, JE, ASO, DASS Grade-II
Advt No.01/2026
Number of vacancy911 Posts
Basic SalaryPay Level 6 & 7
Job LocationDelhi
Who Can ApplyMale & Female
Apply ModeOnline
Official Websitedsssb.delhi.gov.in

DSSSB Vacancy 2026 Eligibility Criteria & Post Details

पोस्ट कोडपद का नामविभाग का नामकुल पद आयु सीमा
801/26लीगल असिस्टेंट (Legal Assistant)विभिन्न विभाग (DUSIB, NDMC, DPCC आदि)1018-35 Yrs.
802/26असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) (Assistant Engineer Civil)विभिन्न विभाग (DUSIB, MCD, NDMC आदि)3318-32 Yrs.
803/26जूनियर इंजीनियर (सिविल) (Junior Engineer Civil)विभिन्न विभाग (MCD, NDMC, DSIIDC, DJB आदि)28118-30 Yrs.
804/26ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)सेवा विभाग (Services Department) एवं अन्य58718-30 Yrs.
कुलTotal911

Education Qualification : शैक्षिणिक योग्यता

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता निम्नलिखित है (विभाग-वार कुछ भिन्नताएँ हो सकती हैं, इसलिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें):

  • ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO): किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर डिग्री)।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, या मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा दो वर्ष का अनुभव आवश्यक।
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech)।
  • लीगल असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री (LLB)।, 1-2 वर्ष का अनुभव आवश्यक

Selection Process: चयन प्रक्रिया

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों की चयन प्रक्रिया निम्न प्रकार से निर्धारित है:

  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) (पोस्ट कोड 802/26) तथा जूनियर इंजीनियर (सिविल) (पोस्ट कोड 803/26) के लिए केवल वन टियर (टेक्निकल) परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह एकल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (3 घंटे) होगी, जिसमें सेक्शन-A (सामान्य भाग) और सेक्शन-B (तकनीकी/विषय संबंधी भाग) शामिल होंगे। अंतिम मेरिट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • लीगल असिस्टेंट (पोस्ट कोड 801/26) तथा ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) (पोस्ट कोड 804/26) के लिए टू टियर परीक्षा होगी। इसमें पहले टियर-I (प्रारंभिक) परीक्षा शॉर्टलिस्टिंग के लिए होगी, जो उम्मीदवारों को टियर-II के लिए क्वालीफाई कराएगी। उसके बाद टियर-II (मुख्य) परीक्षा अंतिम मेरिट के लिए आयोजित की जाएगी। टियर-II में तकनीकी/विस्तृत विषयों पर अधिक गहराई से प्रश्न पूछे जाते हैं।

Basic Salary: मासिक बेसिक सैलरी

पोस्ट कोडपद का नामबेसिक सैलरी
801/26लीगल असिस्टेंट (Legal Assistant)Rs. 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
802/26असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) (Assistant Engineer Civil)Rs. 44,900 – 1,42,400/- (Pay Level – 7)
803/26जूनियर इंजीनियर (सिविल) (Junior Engineer Civil)Rs. 35,400 – 1,12,400/- (Pay Level – 6)
804/26ग्रेड-II (GNCTDSS) / असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)Rs. 44,900 – 1,42,400/- (Pay Level – 7)

How to Apply DSSSB Advt 01/2026 Recruitment 2026

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए दिए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं –

  • आधिकारिक वेबसाइट/नीचे दी गई आवेदन लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज जैसे – मार्कशीट, पता विवरण, अपनी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड आदि अपने पास जरूर रखें।
  • आवेदन करने से पहले पूर्वावलोकन करें और सभी कॉलम को सावधानीपूर्वक देखें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • उसके बाद आवेदन का एक प्रिंट आउट जरूर लें, उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Application Fee: आवेदन शुल्क

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होगा। बिना शुल्क जमा किए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं मानी जाएगी और फॉर्म स्वतः अस्वीकार किया जा सकता है।

  • सामान्य / ओबीसी वर्ग: ₹100/-
  • एससी / एसटी वर्ग: ₹00/-
  • भुगतान का माध्यम: शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

Apply Online Date: आवेदन तिथियाँ

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है, जिसके लिए समय सारणी नीचे दी गई है, आवेदक समय पर ही आवेदन करें –

EventsDates
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू24 फ़रवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 मार्च 2026
परीक्षा डेटजल्द जारी होगी

Important Links

DSSSB Advt 01/2026 Notification PDFClick Here
DSSSB Advt 01/2026 Apply OnlineClick Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment