Rajasthan Anganwadi Bharti 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तर पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर 10वीं या 12वीं पास योग्य महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जानी है, और चूंकि प्रत्येक जिले का विज्ञापन स्वतंत्र रूप से प्रकाशित होता है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी जिला-के अनुसार अलग रहती है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच अवश्य करें और समय रहते आवेदन फॉर्म को भर देवें।
इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने की प्रक्रिया आदि महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं विस्तृत जानकारी के लिए राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को देखें, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।
ऑफलाइन (फॉर्म संबंधित जिले के ICDS कार्यालय या वेबसाइट से प्राप्त करें)
नियुक्ति प्रक्रिया
मेरिट लिस्ट के आधार पर (नियम अनुसार)
आधिकारिक वेबसाइट
wcd.rajasthan.gov.in (या संबंधित जिले की ICDS साइट/नोटिफिकेशन)
आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथियाँ
ऑफलाइन आवेदन फॉर्म शुरू
शुरू हो चुके है
आवेदन की अंतिम तिथि
जिले वार अलग-अलग है
Anganwadi Vacancy 2026: आवेदन शुल्क
आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी /एसटी की महिला उम्मीदवारों के लिए निशुल्क आवेदन कर सकेगें। यानी किसी भी प्रकार की कोई आवेदन शुल्क नहीं देनी होगी।
Anganwadi Recruitment 2026 Eligibility Criteria
स्थानीय निवास की शर्त
महिला अभ्यर्थी उस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है, जिसके राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी हो।
विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगहों में से किसी एक को स्थानीय निवास माना जा सकता है।
विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन के पात्र हैं।
आरक्षण/विशेष प्रावधान
जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के कवरेज क्षेत्र में जनसंख्या का 50% से अधिक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या अल्पसंख्यक वर्ग का है, वहाँ उसी वर्ग की महिला को प्राथमिकता से चयनित किया जाएगा।
अनिवार्य शर्त
आवेदक महिला के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग होना अनिवार्य है।
पद-वार योग्यता एवं आयु सीमा
पद का नाम
शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा
आंगनबाड़ी साथिन
10वीं पास
21 से 40 वर्ष
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
12वीं पास
18 से 35 वर्ष
आंगनबाड़ी सहायिका
12वीं पास
18 से 35 वर्ष
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए जरुरी दस्तावेज
10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी प्रमाण पत्र
आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र।
जाति प्रमाण पत्र।
राशन कार्ड/ जन आधार कार्ड/ पहचान प्रमाण पत्र।
RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स।
कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आपके पास है तो)।
अन्य कोई जरूरी दस्तावेज जिसका आप लाभ लेना चाहते हैं।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन पदों) की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से मेरिट-आधारित है। यह भर्ती बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधी मेरिट लिस्ट के माध्यम से पूरी की जाती है।
I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources.
Thank you.