WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Board Matric Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अभी अभी जारी, यहाँ से जल्दी चेक करें

Bihar Board Matric Result 2026 LIVE: लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का बेसब्री से इंतजार अब समाप्त हुआ। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 29 मार्च दोपहर 1.15 बजे घोषित किया जायेगा है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई लिंक के माध्यम से चेक कर सकते है।

इस साल फरवरी 2026 में हुई मैट्रिक परीक्षा में राज्य भर से करीब 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होते ही कॉपियों की जांच, टॉपर वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। अब बोर्ड रिजल्ट प्रकाशित करने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है।

Bihar Board Matric Result 2026: क्या है ताजा अपडेट?

बिहार बोर्ड हर साल मैट्रिक का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने के लिए जाना जाता है। इस बार भी बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने में कोई देरी नहीं की। सूत्रों के अनुसार टॉपर्स की लिस्ट तैयार कर उनका इंटरव्यू भी पूरा हो चुका है। रिजल्ट आने के साथ ही पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन, लड़के-लड़कियों का पासिंग रेशियो और टॉप 10 टॉपर्स की पूरी लिस्ट जारी की जाएगी।

अगर आप भी Bihar Board Matric Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। कुछ ही समय में रिजल्ट जारी किया जायेगा

Bihar Board 10th Result 2026: महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

विवरणजानकारी
परीक्षा बोर्डबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)
परीक्षा का नामBihar Board Matric Exam 2026
कक्षा10वीं (मैट्रिक)
रिजल्ट तिथि29 मार्च 2026, दोपहर 1.15 बजे
रिजल्ट मोडऑनलाइन
जरूरी डिटेल्सरोल नंबर + जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in
रिजल्ट वेबसाइटresults.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Result 2026 कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

रिजल्ट घोषित होते ही अपना परिणाम चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com खोलें।
  2. होमपेज पर “Bihar Board Matric Result 2026” या “10th Result 2026” का लिंक दिखाई देगा।
  3. लिंक पर क्लिक करें।
  4. नये पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (DD/MM/YYYY फॉर्मेट में) दर्ज करें।
  5. कैप्चा कोड भरें और Submit बटन दबाएं।
  6. आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  7. मार्कशीट को डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

सलाह: रिजल्ट आने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक रहता है, इसलिए अच्छा इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल करें। रोल नंबर पहले से नोट करके रखें।

रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होगी?

आपके डाउनलोड की गई मार्कशीट में निम्नलिखित डिटेल्स होंगी:

  • छात्र/छात्रा का पूरा नाम
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • स्कूल का नाम और कोड
  • सभी विषयों के थ्योरी + प्रैक्टिकल अंक
  • कुल प्राप्त अंक और प्रतिशत
  • पास/फेल स्थिति, डिवीजन (First/Second/Third)
  • ग्रेड (अगर लागू हो)

रिजल्ट देखते समय नाम, अंकों या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल प्रिंसिपल या बोर्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें।

बिहार बोर्ड मैट्रिक में पासिंग मार्क्स कितने?

बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यानी अगर कोई विषय 100 अंकों का है तो कम से कम 33 अंक जरूरी हैं।

  • कुल मिलाकर सभी विषयों में 33% से ज्यादा अंक होने चाहिए।
  • अगर एक या दो विषय में कम अंक आएं तो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकता है।
  • कंपार्टमेंट परीक्षा का फॉर्म रिजल्ट जारी होने के कुछ हफ्तों बाद भरा जाता है।

टॉपर्स और मेरिट लिस्ट का इंतजार

हर साल की तरह इस बार भी स्टूडेंट्स टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल कई छात्रों ने 99% से ज्यादा अंक हासिल किए थे। उम्मीद है इस साल भी नए रिकॉर्ड बनेंगे।

क्या करें रिजल्ट आने के बाद?

  • अगर पास हैं तो अगली कक्षा (इंटरमीडिएट) के लिए तैयार रहें।
  • अगर कंपार्टमेंट है तो फॉर्म भरने की तारीख का ध्यान रखें।
  • अच्छे अंक आएं तो स्कॉलरशिप और बेहतर कॉलेज के ऑप्शन्स देखें।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 उन लाखों छात्रों की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने महीनों रात-दिन पढ़ाई की। चाहे नतीजा कैसा भी हो, यह सिर्फ एक पड़ाव है। असली सफलता तो लगातार मेहनत और सकारात्मक सोच से मिलती है।

अपडेट रहने के लिए इस पेज को बुकमार्क करें या नोटिफिकेशन ऑन रखें। जैसे ही बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, हम तुरंत आपको सूचित करेंगे।

Class 10th result 2026 Bihar Board 2026 Check

Bihar Board 10th Result 2026 CheckServer 1 | Server 2
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

हेलो, मेरा नाम Sunita है, और मैं ग्रेजुएट पास हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस वेबसाइट के माध्यम से, हम आपको सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और शिक्षा से संबंधित पूरी और सटीक जानकारी प्रदान करुगीं। धन्यवाद!

Leave a Comment