WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CTET Result 2026 LIVE: सीटीईटी रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें स्कोरकार्ड

CTET Result Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा CTET 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। फरवरी 2026 में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) में देशभर से 25 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब सभी अभ्यर्थियों का इन्तजार हुआ ख़त्म स्कोरकार्ड और क्वालीफाइंग स्टेटस अधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो चूका है।

CTET Result 2026 Update

ताजा अपडेट्स के मुताबिक, CTET फरवरी 2026 रिजल्ट 30 मार्च 2026 को ctet.nic.in अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो चूका है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर कार्ड चेक कर सकते है.

CTET 2026 परीक्षा का फॉर्मेट क्या था?

CTET परीक्षा दो पेपर में हुई थी:

  • पेपर 1 — कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
  • पेपर 2 — कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए।

परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को विभिन्न शहरों में आयोजित की गई। कुछ केंद्रों (जैसे बिहार के वैशाली) में री-एग्जाम भी हुआ। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की, जिस पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिला। अब सभी चुनौतियों का निपटारा पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार है।

CTET रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

रिजल्ट जारी आप आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CTET February 2026 Result” या “Login for Result” जैसे लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि जैसी जरूरी डिटेल्स भरें।
  4. “सबमिट” बटन दबाएं।
  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिख जाएगा — इसमें प्राप्त अंक, कुल मार्क्स और क्वालीफाइंग स्टेटस होगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

टिप: रिजल्ट चेक करने से पहले अपना रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स तैयार रखें। इंटरनेट स्लो होने पर बार-बार रिफ्रेश न करें, थोड़ी देर बाद ट्राई करें।

पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

CTET में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:

  • सामान्य (General) वर्ग — कुल 150 में से 90 अंक (60%) जरूरी।
  • SC/ST/OBC/PwBD वर्ग — 82.5 अंक (55%) के साथ छूट मिलती है।

ध्यान दें: कुछ स्कूल या राज्य सरकारें अपनी भर्ती में अतिरिक्त छूट दे सकती हैं, लेकिन CTET क्वालीफिकेशन के लिए ये मानक तय हैं।

CTET सर्टिफिकेट की वैधता और फायदे

अच्छी खबर यह है कि अब CTET सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड है (पहले यह 7 साल के लिए था)। पास होने पर आप:

  • केंद्रीय विद्यालय (KVS),
  • नवोदय विद्यालय (NVS),
  • आर्मी पब्लिक स्कूल,
  • कई राज्य सरकारों की शिक्षक भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

यह सिर्फ पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसके बाद अलग से लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन होता है।

रिजल्ट के बाद आप अपना डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट DigiLocker ऐप या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकेंगे।

CTET Result 2026 Check LinkCheck Result
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment