WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर: 31 मार्च से पहले कर लें ये काम! वरना रुक सकता है पेंशन भुगतान Pension Scheme Rules 2026

Pension Scheme Rules 2026: अगर आप सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक अपना भौतिक सत्यापन (फिजिकल वेरिफिकेशन) नहीं कराया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राजस्थान सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च 2026 तक सभी पेंशनधारकों को अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराना होगा। ऐसा न करने पर संबंधित लाभार्थियों की पेंशन बंद करने की कार्रवाई की जा सकती है।

Pension Scheme Rules 2026: लाखों पेंशनधारकों ने नहीं कराया सत्यापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निर्देशक श्री बी.पी चंदेल ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना नियम, 2013 के तहत सभी पेंशनधारकों का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। जयपुर जिले की बात करें तो स्थिति चिंताजनक है:

  • जयपुर जिले में 72 हजार 756 पेंशनधारक
  • जयपुर शहर क्षेत्र में 64 हजार 180 पेंशनधारक

केवल जयपुर जिले में इतनी संख्या है तो पुरे राजस्थान में कितनी संख्या होगी, ये भौतिक सत्यापन सभी पैंशन धारकों का करवाना अनिवार्य है, नहीं तो रुक जाएगी भुगतान प्रक्रिया।

यानी कुल मिलाकर लगभग 1.37 लाख पेंशनधारक अभी भी अपना भौतिक सत्यापन नहीं करा पाए हैं। ये वो लोग हैं जिनकी पेंशन पर संकट मंडरा रहा है।

किन योजनाओं के लाभार्थियों को कराना होगा सत्यापन?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत निम्नलिखित श्रेणियों के लगभग 5 लाख 95 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन दी जा रही है:

  1. वृद्धावस्था पेंशन (बुजुर्गों के लिए)
  2. एकल नारी पेंशन
  3. विशेष योग्यजन पेंशन (दिव्यांगजन)

इन सभी श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए यह सत्यापन अनिवार्य है।

क्यों जरूरी है भौतिक सत्यापन?

भौतिक सत्यापन, जिसे आम भाषा में लाइफ सर्टिफिकेट भी कहा जाता है, यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है और पेंशन का हकदार है। यह प्रक्रिया पेंशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और किसी तरह के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बेहद अहम है। सरकार चाहती है कि पेंशन का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

कब तक कराना है सत्यापन? आधिकारिक निर्देश

श्री बी.पी चंदेल ने बताया कि इस संबंध में बुधवार (18 मार्च 2026) को नगर निगम के सभी उपायुक्तों की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) द्वारा आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित पेंशनधारकों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए।

कहां और कैसे कराएं सत्यापन?

जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारकों से अपील की है कि वे समय रहते निम्नलिखित स्थानों पर जाकर अपना सत्यापन करा लें:

  1. नजदीकी ई-मित्र केंद्र: अपने आस-पास के किसी भी ई-मित्र केंद्र पर जाकर सत्यापन करा सकते हैं।
  2. स्मार्ट फोन से: अगर आप तकनीक में पारंगत हैं या आपके परिवार में कोई है, तो स्मार्ट फोन के जरिए भी सत्यापन की सुविधा है।
  3. अधिकृत स्वीकृतकर्ता अधिकारी: संबंधित विभाग के अधिकृत अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर भी सत्यापन कराया जा सकता है।

सत्यापण के लिए जरूरी दस्तावेज

सत्यापण के लिए जाने से पहले ये दस्तावेज जरूर साथ रखें:

  • आधार कार्ड
  • पेंशन पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पेंशन भुगतान आदेश (PPO) अगर उपलब्ध हो

क्या होगा अगर 31 मार्च तक सत्यापन नहीं कराया?

यह सबसे अहम सवाल है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि निर्धारित तिथि 31 मार्च 2026 तक भौतिक सत्यापन नहीं कराया जाता है, तो संबंधित पेंशनधारकों की पेंशन बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा। यानी अप्रैल 2026 से आपको पेंशन की राशि नहीं मिल सकती है।

पेंशनधारकों से विशेष अपील

जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारकों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें। अगर आपके परिवार या आस-पास कोई बुजुर्ग, एकल नारी या दिव्यांग पेंशनधारक है, तो उनकी मदद जरूर करें ताकि समय पर उनका सत्यापन हो सके और उनकी पेंशन न रुके।

Pension Scheme RuleClick Here
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

हेलो, मेरा नाम Sunita है, और मैं ग्रेजुएट पास हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस वेबसाइट के माध्यम से, हम आपको सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं और शिक्षा से संबंधित पूरी और सटीक जानकारी प्रदान करुगीं। धन्यवाद!

Leave a Comment