WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरकार की नई योजना सबको देगी ₹9000 महीना, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अभी आवेदन करें! PM Internship Scheme 2026

PM Internship Scheme 2026: नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं या कॉलेज के बाद प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं? PM Internship Scheme 2026 (पीएम इंटर्नशिप स्कीम) आपके सपनों को हकीकत बनाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) द्वारा चलाई जा रही इस स्कीम के तहत देश की टॉप 500 कंपनियों में पेड इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन जारी है और हजारों सीट्स उपलब्ध हैं।

यह स्कीम युवाओं को रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस देने के लिए शुरू की गई है। 5 साल में 1 करोड़ इंटर्नशिप का टारगेट है। 2026 में स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹9000 प्रति माह कर दिया गया है, साथ में ₹6000 का वन-टाइम जॉइनिंग ग्रांट भी मिलेगा। इंटर्नशिप 6 से 12 महीने की हो सकती है।

PM Internship Scheme 2026: मुख्य आकर्षण

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें न केवल आपको अनुभव मिलेगा, बल्कि वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2026
मासिक स्टाइपेंड₹9,000 (₹8,100 सरकार + ₹900 कंपनी द्वारा)
एकमुश्त सहायता₹6,000 (जॉइनिंग के समय)
अवधि12 महीने (6-9 महीने के विकल्प भी उपलब्ध)
आयु सीमा18 से 25 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटpminternship.mca.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

pm internship scheme 2026 के लिए पात्रता मानदंड काफी सरल रखे गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके:

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा 12वीं, ITI, डिप्लोमा और स्नातक (BA, BSc, BCom, BCA, आदि) पास युवा भी पात्र हैं।
  • रोजगार स्थिति: आवेदक वर्तमान में किसी फुल-टाइम नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ₹12 लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • अपवाद: IIT, IIM जैसे प्रीमियम संस्थानों के छात्र और मास्टर डिग्री (MBA, PhD) वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र नहीं हैं।

फायदे क्या हैं?

  • ₹9000 मासिक स्टाइपेंड (DBT के जरिए)।
  • ₹6000 जॉइनिंग बोनस (दो किस्तों में)।
  • इंश्योरेंस कवरेज (PMJJBY और PMSBY)।
  • कंपनी द्वारा ट्रेनिंग और गवर्नमेंट सर्टिफिकेट।
  • कोई आवेदन शुल्क नहीं।

यह अनुभव नौकरी पाने में बहुत मददगार साबित होता है। कई कंपनियां अच्छे परफॉर्मेंस वाले इंटर्न्स को जॉब ऑफर भी देती हैं।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (How to Registration PM Internship Yojana 2026)

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और निःशुल्क है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले pminternship.mca.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. यूथ रजिस्ट्रेशन: होमपेज पर ‘Register Now’ या ‘Youth Registration’ पर क्लिक करें।
  3. विवरण भरें: अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें।
  4. प्रोफाइल पूरी करें: अपनी शिक्षा, बैंक खाता विवरण और आधार कार्ड की जानकारी अपलोड करें।
  5. विकल्प चुनें: आप अपनी पसंद के अनुसार अधिकतम 3 इंटर्नशिप क्षेत्रों का चयन कर सकते हैं।
  6. सबमिट करें: फॉर्म को ध्यान से जांचें और फाइनल सबमिट कर दें।

चयन प्रक्रिया और लाभ

पंजीकरण के बाद, कंपनियों द्वारा उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता और प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹5,000 से ₹9,000 के बीच मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

Important Link

PM Internship Scheme Registration 2026Register Now
Fast Update On Join TelegramJoin Now
Fast Update On WhatsApp GroupJoin Now
Official WebsiteVacancynotice.com
Sharing Is Caring:

I am Lucky Verma with 6+ years of experience in government job updates. I share verified information about Sarkari Naukri, Admit Cards, Results, and Schemes (Yojana) after checking official sources. Thank you.

Leave a Comment