राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित वनपाल (Forester) भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार ख़त्म हुआ “Rajasthan Forester Result 2026 out” हो चूका है, अगर आप भी उन अभ्यर्थियों में से हैं जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, तो यह लेख आपके लिए ही तैयार किया गया है। यहाँ हम आपको परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी ताजा स्थिति, कट-ऑफ की संभावना और रिजल्ट चेक करने का सही तरीका विस्तार से बता रहे हैं।
राजस्थान वन विभाग में वनपाल (Forester) के कुल 259 पदों (गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 213 और अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद) को भरने के लिए RSSB ने विज्ञापन संख्या 01/2026 दिनांक 06.11.2025 (संशोधित 07.11.2025) के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक (Morning Shift) राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
परीक्षा के बाद बोर्ड ने अभ्यर्थियों के आवेदन फॉर्म में दर्ज सूचनाओं और लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर वरीयतानुसार (Provisional) परिणाम तैयार किया। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार डिलीट प्रश्नों की संख्या शून्य रही, और 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को गहरा न करने के कारण 612 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया।
क्या Rajasthan Forester Result 2026 Out हो गया है?
हाँ, Rajasthan Forester Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 14 अगस्त 2026 को वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का वरीयतानुसार (Provisional) परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
रिजल्ट कैसे चेक करें (Step-by-Step प्रक्रिया)
- सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर “Results” या “Latest News” सेक्शन को ध्यान से देखें।
- “Forester (Vanpal) Result 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF खुलने पर अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या Ctrl+F से खोजें।
- रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें, क्योंकि यह दस्तावेज़ सत्यापन जैसी अगली प्रक्रियाओं में काम आएगा।
कट-ऑफ मार्क्स 2026 (आधिकारिक)
RSSB द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेज़ के अनुसार, विज्ञापित पदों के लगभग 03 गुणा अभ्यर्थियों को शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षण हेतु शॉर्टलिस्ट करने के लिए निम्न कट-ऑफ मार्क्स तय किए गए हैं:
गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP): GEN जनरल — 78.6667, OBC जनरल — 78.0000, GEN-EWS जनरल — 76.0000, MBC जनरल — 74.6667, SC जनरल — 71.3333, ST जनरल — 69.0000 अंक।
अनुसूचित क्षेत्र (TSP): GEN जनरल — 69.6667, SC जनरल — 63.0000, ST जनरल — 57.0000 अंक।
महिला, विधवा, तलाकशुदा, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग (Acid Attack Victim) और खिलाड़ी (Sports Person) जैसी उप-श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग कट-ऑफ जारी किए गए हैं, जिन्हें आधिकारिक PDF में विस्तार से देखा जा सकता है।
आगे क्या करना है — शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षण
बोर्ड के अनुसार, कट-ऑफ के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा फॉर्म (Scrutiny Form) भरने हेतु पोर्टल 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी, क्योंकि आवेदन में गलत सूचना देने या परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की जानकारी मिलने पर किसी भी समय वरीयतानुसार परिणाम से बाहर किया जा सकता है।

Leave a Comment